बिहार के एक छोटे से गाँव के किसान श्री बंटी सिंह एक साधारण कृषक परिवार से आते हैं। बनियापुर के एक छोटे से गाँव के किसान श्री बंटी सिंह पहले पारंपरिक खेती पर निर्भर थे। गेहूँ और धान की फसल से उनका परिवार मुश्किल से ही साल भर का खर्च चला पाता था। बढ़ती लागत और घटते मुनाफे ने उन्हें नई दिशा में सोचने के लिए प्रेरित किया। तभी उन्हें कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से मधुमक्खी पालन (हनी बी फार्मिंग) का प्रशिक्षण लेने का अवसर मिला।
